LSG vs MI IPL 2025, आज लखनऊ और मुंबई के बीच जोरदार टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन। LSG vs MI IPL 2025 Match Prediction: लखनऊ की टीम में 8 करोड़ के गेंदबाज की एंट्री, मुंबई इंडियंस के खिलाफ घर पर मिलेगी पहली जीत, LSG vs MI Pitch Report,
आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और आज लीग का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
एक ओर जहां ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी, वहीं हार्दिक पांड्या की अगुआई में मुंबई इंडियंस वापसी की कोशिश में होगी।

Source : सोशल मीडिया
IPL 2025 का अब तक का प्रदर्शन
- मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें से उन्हें सिर्फ एक में जीत मिली है। हालांकि उनका नेट रन रेट अच्छा है, जिससे टीम के पास आगे चलकर स्थिति सुधारने का मौका भी है।
- लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी तीन मैचों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज की है। ऋषभ पंत की टीम का नेट रन रेट कमजोर है, जिससे उन्हें सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीत की जरूरत है।
Table of Contents
पिच रिपोर्ट – इकाना स्टेडियम, लखनऊ
इकाना स्टेडियम की पिच पर आमतौर पर बड़े स्कोर नहीं बनते। पहली पारी में बल्लेबाज़ों को रन बनाना मुश्किल होता है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी आसान हो जाती है।
पिछले मुकाबले में लखनऊ की टीम यहां सिर्फ 170 रन बना सकी थी, जिसे पंजाब किंग्स ने आसानी से चेज़ कर लिया था। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
IPL मैच प्रिडिक्शन
पेपर पर मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ से मजबूत नजर आती है। हालांकि, लखनऊ के पास निकोलस पूरन और डेविड मिलर जैसे मैच विनर बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में लखनऊ थोड़ी कमजोर नजर आती है।

Source : सोशल मीडिया
मैच प्रिडिक्शन मीटर मुंबई की ओर झुकता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन इकाना की पिच को देखते हुए चेज़ करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:-
- मिशेल मार्श
- एडन मार्कराम
- निकोलस पूरन
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान)
- आयुष बदोनी
- डेविड मिलर
- अब्दुल समद
- दिग्वेश सिंह राठी
- शार्दुल ठाकुर
- आवेश खान
- रवि बिश्नोई
- प्रिंस यादव / आकाश दीप
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन:-
- रोहित शर्मा
- रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर)
- विल जैक्स
- सूर्यकुमार यादव
- तिलक वर्मा
- हार्दिक पांड्या (कप्तान)
- नमन धीर
- मिशेल सेंटनर
- दीपक चाहर
- ट्रेंट बोल्ट
- अश्विनी कुमार
- विग्नेश पुथुर / सत्यनारायण राजू
कौन सी टीम आज मारेगी बाज़ी? क्या पंत की टीम वापसी कर पाएगी या हार्दिक की मुंबई दिखाएगी अपना दम? जानने के लिए जुड़े रहिए!
- Malyalam फिल्म निर्देशक Khalid Rahman और Ashraf Hamja ड्रग्स केस में गिरफ्तार, जमानत पर रिहा
- शाहरुख खान vs सलमान खान, इन दोनों मे से कौन है ज्यादा अमीर?
- Kis Kisko Pyaar Karoon 2, क्या ‘आश्रम’ की बबीता हैं कपिल शर्मा की दुल्हन? फैंस के अंदाज़ का रहस्य
- Ajay Devgn की 10 मस्ट-वॉच फिल्में जो आप अभी ओटीटी पर देख सकते हैं
- Jasprit Bumrah Net Worth, करोड़ों में सैलरी, महंगी गाड़ियां और संपत्ति का असीम खज़ाना