IPL डेब्यू के 5 खौफनाक गेंदबाज, अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास और छीन लिया विदेशियों का ताज, IPL डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के 10 गेंदबाज, अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास, IPL 2025: अश्विनी कुमार की विकेट लेती गेदें देखकर टूट गया प्रीति जिंटा का दिल |
IPL के 17 सीजन में कई गेंदबाजों ने डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई। हालाँकि, टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
इसमें मुंबई इंडियंस के अश्विनी कुमार ने हाल ही में डेब्यू पर 4 विकेट लेकर भारत का नाम रोशन किया है। आइए जानते हैं, डेब्यू मैच में सबसे धमाकेदार गेंदबाजी करने वाले इन पांच खिलाड़ियों के बारे में:

अल्जारी जोसेफ ने डेब्यू पर ‘छक्का’ लगा कर रचा इतिहास
टीम- मुंबई इंडियंस | साल- 2019 | विकेट- 6
अल्जारी जोसेफ ने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू करते हुए सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट झटके।
यह आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ डेब्यू माना जाता है। उनकी इस गेंदबाजी ने मुंबई को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।
Table of Contents
एंड्रयू टाय ने ‘पंजा’ दिखाकर चर्चा में आए
टीम- गुजरात लायंस | साल- 2017 | विकेट- 5
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एंड्रयू टाय ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के खिलाफ डेब्यू मैच में 17 रन देकर 5 विकेट लिए। वे IPL में डेब्यू पर पहले पंजेबाज (5 विकेट) बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।
शोएब अख्तर नें ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ ने लगाया चौका
टीम- कोलकाता नाइट राइडर्स | साल- 2008 | विकेट- 4
पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ डेब्यू करते हुए 11 रन देकर 4 विकेट निकाले। उनकी तेज गेंदों ने आईपीएल के पहले सीजन में ही धूम मचा दी थी।
अश्विनी कुमार नें ‘चौका’ लगाने वाले पहले भारतीय
टीम- मुंबई इंडियंस | साल- 2024 | विकेट- 4
अश्विनी कुमार ने 2025 सीजन में 24 रन देकर 4 विकेट लेकर इतिहास रचा। वे पहले भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू पर 4 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन से मुंबई को नया सितारा मिला है।
केवन कूपर, कैरीबियन तूफान ने भी दिखाई अपनी ताकत
टीम- राजस्थान रॉयल्स | साल- 2012 | विकेट- 4
वेस्टइंडीज के केवन कूपर ने किंग्स XI पंजाब के खिलाफ डेब्यू मैच में 26 रन खर्च कर के 4 विकेट झटके। उनकी यह गेंदबाजी राजस्थान की जीत का आधार बनी।
निष्कर्ष:
IPL डेब्यू पर शानदार गेंदबाजी करने वाली इस लिस्ट में अश्विनी कुमार एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने विदेशी गेंदबाजों के दबदबे को तोड़ते हुए भारत को गौरवान्वित किया है।
अब देखना यह है कि क्या वह आगे भी मुंबई इंडियंस के लिए ऐसे ही शानदार प्रदर्शन जारी रख पाएंगे या नही।
- Ajay Devgn की 10 मस्ट-वॉच फिल्में जो आप अभी ओटीटी पर देख सकते हैं
- Jasprit Bumrah Net Worth, करोड़ों में सैलरी, महंगी गाड़ियां और संपत्ति का असीम खज़ाना
- Bollywood Horror Movies को अकेले देखने की हिम्मत है तो ही देखें ये 8 सुपरहिट डरावनी फिल्में
- Panchayat 4, जितेंद्र कुमार की शाही कमाई, ब्रांड डील्स से लेकर लग्जरी कार तक सब कुछ जानिए
- रश्मिका मंदाना सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस में से एक हैं